जमीनी विवाद में मारपीट, दो संत घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कैंट थाना पुलिस ने आरोपी पांच लोगों को किया गिरफ्तार

अयोध्या। दशरथ महल बडा स्थान का कैंट थाना क्षेत्र के मौजा चक गौरा पट्टी में जमीन है। जहां जबरन निर्माण कार्य कराने पहुंचे ठेकेदार व अन्य से विवाद हो गया। जिसमें दशरथ महल के दो संत घायल हुए हैं। पूर्व छात्र नेता समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या दशरथ महल बड़ा स्थान महंत के शिष्य सुदामा दास ने तहरीर में बताया कि एक हफ्ते पहले थाना कैंट क्षेत्र के हसनूकटरा जिला गन्ना विकास समिति के जर्जर भवन में यहां के सचिव सचिव सुनील वर्मा जबरन मिटटी आदि पटाई कराए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। तहसील दिवस में दोनों पक्षों को अपने कागजात लेकर बुलाया गया था। संत सुदामा दास का आरोप है कि शुक्रवार को सचिव अपने ठेकेदारों के साथ जबरन निर्माण कार्य कराने पहुंचे। सूचना पर हम लोग भी पुलिस को जानकारी देते हुए विरोध करने पहुंच गएं। जहां ठेकेदार व उनके लोगों ने हम लोगों को मारापीटा। जिससे दो लोग घायल हुए हैं। पूर्व छात्रनेता आलोक सिंह पर ईंट से मारने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि विवाद के समाधान के लिए पहले ही तहसील दिवस में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। अब मारपीट का मामला सामने आया जिसमें संत सुदामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य को पकडने के लिए पुलिस टीम लगी है।जिला अस्पताल में इलाज करा रहे अयोध्या दशरथ महल बड़ा स्थान महंत के शिष्य सुदामा दास ने बताया कि थाना कैंट क्षेत्र के हसनूकटरा जिला गन्ना विकास समिति से सटा गाटा संख्या 67 व 68 है। इस पर यहां के सचिव सुनील वर्मा जबरन निर्माण कराने लगे जबकि पूर्व में ही रोक था कि कोई भी पक्ष निर्माण कार्य नहीं कराएगा। मामले का तहसील दिवस में समाधान किया जाएगा। मामला अयोध्या के संतों से जुड़ा होने से गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों में आलोक सिंह निवासी मानापुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या के पास अवैध असलहा भी बरामद हुआ जिनपर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग सिह, शैलेन्द्र सिंह, निवासी सरायरासी थाना महराजगंज, हर्ष सिह निवासी मलखानपुर थाना महराजगंज, बबलू कुमार निवासी मेदनीपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संदीप कुमार त्रिपाठी प्रभारी चौकी हसनू कटरा, मुनिमन रंजन दूबे प्रभारी चौकी मीरनघाट, विवेक कुमार राय प्रभारी चौकी सहादतगंज मय टीम शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान

जिला गन्ना अधिकारी ने भी दी तहरीर

अयोध्या। सहकारी गन्ना विकास समिति की जमीन को लेकर अयोध्या के संत व ठेकेदार से विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने भी दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य के 3 शिष्य सुदामा दास, मायाराम गुरचरण, क्षेत्रीय कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। जिला गन्ना अधिकारी का दावा है कि जमीन नजूल की है जिसे गन्ना विभाग को दी गई है। जमीन पर दशरथ महल बड़ा स्थान का दावा बेबुनियाद। तहरीर में आरोप लगाया है कि महंत के शिष्यो ने ठेकेदार से रुपये मांगे हैं। मारपीट का फुटेज सीसीटीवी में मौजूद है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya