
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित और राजस्थान शासन में अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस संजय दीक्षित के पिता इंजीनियर शिव प्रसाद दीक्षित का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें बीते 15 दिसम्बर को अचानक तबियत खराब होने परं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 88 साल की उम्र में स्व. दीक्षित जी कभी अस्पताल नहीं गए वह होम्योपैथी के अच्छे जानकार थे। अपनी सर्विस के दौरान वह सत्तर के दशक में चंबल के बीहड़ों में बने अतिथि गृह में जब सरकारी कार्य से रुकते थे तो चंबल के बागी भी छोटे साहब कहके सलाम करते थे। उनके निधन पर अवध विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।