सोने के जेवरात व एक लाख पचास हजार लेकर फरार हाे गयी दो महिला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली ।रूदौली नगर के सर्राफा की एक दुकान में पहुची टप्पे बाज महिलाओं ने झोले में रक्खा सोने के जेवरात और एक लाख पचास हजार नगदी लेकर फरार हो गई।व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार रूदौली नगर के पुराना बाजार में स्थित माँ वैष्णो सर्राफ की दुकान पर गुरुवार की दोपहर एक पुरुष के साथ दो महिलाये पहुची।दुकान मालिक नारायण यज्ञ सैनी पुत्र सुरेश यज्ञ सैनी से सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा।नारायण ने महिलओ को जेवरात पसंद कराना शुरू किया और पसन्द जेवरात से छोटी उसी डिजाइन के जेवरात दिखाने के लिए कहा।नारायण महिलओ की पसंद के जेवरात दूसरी दुकान से लाने चले गए।इसी बीच आई महिलाओं ने नौकर से पानी लाने के लिए कहा।नौकर के पानी पिलाने के बाद महिलाओ ने देर होने की बात कही और चली गई।नारायण के वापस आने से पहले सभी जा चुके थे।नारायण के मुताबिक दूकान में जब देखा तो लगभग 200 ग्राम सोने और डेढ़ लाख रूपये नग़द रक्खा झोला नही था। सोने और नगदी का झोला महिलाये लेकर चली गई।घटना कीसुचना मिलते ही कोतवाल विश्वनाथ  यादव,चौकी प्रभारी किला संतोष त्रिपाठी,चौकी इंचार्ज नयागंज राम खिलाडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे।इस सम्बंध में कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया की आस पास की सी सी फुटेज देखी गई है।दोनों महिलाये तिपाई की ओर जाती दिखाई दी है।तलाश कराई गई।अभी तक कोई जानकारी नही मिली है।व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जयेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya