मंत्रियों, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, विधायकों, की बैठक को किया सम्बोधित
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय संत कबीर सभागार मंे अवध क्षेत्र में आने वाले प्रदेश सरकार के मंत्रियों, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महापौर, विधायकों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि सार्वजनिक विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करें। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी स्वयं ले।
उन्होने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाना है। सभी विधायकों को पचास नये सदस्य बनाकर खुद सक्रिय सदस्य बनना है। उसके उपरान्त लोकसभा चुनाव में कमजोर बूथों को सी ग्रेड के तहत चिन्हित करके वहां पर सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करनी है। जिससे सदस्यता अभियान अपने व्यापक स्वरुप में चले। उन्होने सभी जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक गतिबिधियों शामिल होने के साथ विचारधारा को संवाद व सम्पर्क के माध्यम से विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, मंत्रियों में मुकुट बिहारी वर्मा, रमापति शास्त्री, स्वाती सिंह, अनुपमा जायसवाल, निगम के चेयरमैनों में डा लालजी प्रसाद, नानक चंद, सरदार इकबाल सिंह, सीताराम कश्यप, डा पूर्णिमा पाण्डेय, सुप्रिया शुक्ला, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभासिंह चैहान, बाबा गोरखनाथ, सतीश शर्मा, नीरज वोरा, सुभाष त्रिपाठी, रामखेरन पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, पल्टूराम, राम प्रताप वर्मा, प्रतीक भूषण शरण सिंह, विनय द्विवेदी, प्रेम नरायन पाण्डेय, प्रभात वर्मा, श्रीमती जय देवी, बृजेश रावत, रायबरेली के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।