चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 17 बूथ अध्यक्षों को किया गया सम्मानित
अयोध्या। महानगर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 बूथ अध्यक्षों को वजीरगंज स्थित एक धर्मशाला में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा ने जीत की जिम्मेदारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के कंधो पर सौपी थी। जिन्होने उसका कुशल निर्वाहन भी किया। पार्टी नेतृत्व की तरफ से दिये गये हर निर्देशों का यथावत पालन किया। जिससे जाति धर्म की दीवारें टूटी और जनता ने विकास को आधार बनाकर वोट किया। अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप में विकसित करने का असर दिखाई पड़ रहा है।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं सदा से ही अयोध्या का विकास रहा है। आयोजनों के माध्यम से यहां के संस्कृति से पूरी दुनिया अवगत हुई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने का प्रयास किया गया। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, प्रकाश गुप्ता, रमापति पाण्डेय, मनमोहन जायसवाल, रीना द्विवेदी मौजूद रही।