समाजवादी महिला सभा ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी महिला सभा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर कुमारगंज स्थित शिवनगर कॉलोनी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु होने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के मौके पर किरण सिंह, राजकुमारी कोरी, मिथिलेश श्रीवास्तव, राजकुमारी पाण्डेय, यशोमती कोरी, ललिता देवी, नीलम यादव, पार्वती देवी, आशा यादव, अजय श्रीवास्तव, अंकित सिंह, बबलू सिंह, मान बहादुर सिंह, शिव कुमार यादव, जनक लली यादव, सुशीला यादव, संतोष पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जनपद की पांचों विधानसभाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया जिसमें अयोध्या विधानसभा के कुर्की चैराहे पर सपा विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में सोहावल स्थित एसएस गल्र्स डिग्री कॉलेज के प्रांगण में बीकापुर विधानसभा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल व मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद की अगुवाई में वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया गया। रुदौली विधानसभा के अध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में इरशाद मंजिल, गोसाईगंज विधानसभा के अध्यक्ष सियाराम निषाद की अगुवाई में तारुन स्थित सपा कार्यालय व मिल्कीपुर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ वेदप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बोरिंग नंबर पांच स्थित सपा कार्यालय में केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya