भाजपा सरकार हर मार्चे पर विफल : गंगा सिंह यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

घोषणाओं के सहारे अपनी छवि बनाने में जुटी है भाजपा सरकार

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए दोनों ही सरकारों को जनता विरोधी बताया है ।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ,यह सरकार सिर्फ घोषणाओं के सहारे अपनी छवि बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर विफल केंद्र व प्रदेश सरकार महामारी करोना के नियंत्रण में भी पूरी तरह से असफल रही है जिसका नतीजा यह है कि प्रदेश में हर और मौतें हो रही। श्री यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों ही सरकारें रोजगार देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है उनकी गलत नीतियों के चलते महंगाई इन दिनों चरम पर है और आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है ।श्री यादव ने कहा कि महंगाई का आलम यह है कि सब्जियों से लेकर जरूरत की तमाम सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में गरीब क्या करें? पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर आज एक बैठक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया गया ।श्री यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे भाजपा सरकारों की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, प्रधान अंसार अहमद बब्बन ,राजेंद्र यादव पप्पू , इश्तियाक खान ,ओपी पासवान, राकेश कुमार ,नीरज तिवारी, राकेश पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya