गैस सैलण्डर से लगी आग में पांच झुलसे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। थाना अन्तर्गत नया पुरवां मजरे लोहटी सरैयां में गुरूवार की दोपहर एलपीजी गैस सिलैंडर के रेगूलेटर से उस समय आग लग गईं जब महिला खाना बना रही थी। जिसमें घर के पांच लोगों गम्भीर रूप से झुलस गये।
जानकारी के अनुसार राम आशीष की पत्नी ममता खाना बना रही थी। अचानक रेगूलेटर से आग निकली जिसमें ममता के कपड़ा जलने लगा जिसे बचाने व आग पर काबू पाने में ममता (26) राम आशीष (35) हेमंत लता (26) शतीश (26) व चांदनी (6) गम्भीर रूप से झुलस गये। एक बड़ा हादसा होने से बचा। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी खंडासा पहुँचाया। हालत बिगड़ती चिकित्सक ने देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ सभी का उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  अब अयोध्या में भी मिलेगा हार्ट का हाईटेक इलाज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya