शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई जुमा की नमाज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस अधिकारियों ने किया भ्रमण

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शुक्रवार की नमाज को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अयोध्या व चौक के साथ-साथ जनपद अयोध्या के विभिन्न स्थलो का भ्रमण किया। जनपद के विभिन्न मस्जिदों में आज जुमा की नमाज शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी ने समस्त जोनल सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करानें के निर्देश दिये। उन्होनें आगे भी समस्त अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि जनपद में पूरी तरह से शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों से आपसी भाईचारे को बनाये रखते हुए अयोध्या की परम्परागत गंगा-जमुनी तहजीब के अनुरूप शान्ति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।

रूदौली क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बींच अदा हुई जुमा की नमाज

रूदौली-अयोध्या। बहुचर्चित अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के पिछले दिनों आये फैसले के बाद पहले जुमा की नमाज़ को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तहसील प्रशासन व पुलिस क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा की दृष्ट से डटी रही।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि भाईचारा व सौहार्द क़ायम रहे।जुमा की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पुलिस की चप्पे चप्पे पर नज़र आ रही।सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतिज़ाम किये गए थे।जुमा की नमाज़ शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी है।उन्होंने आपसी सौहार्द भाईचारा क़ायम रखने के लिए स्थानीय जनता को धन्यवाद भी दिया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार,एसडीएम विपिन कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,कोतवाल विश्वनाथ यादव,चौकी इंचार्ज भेलसर निर्मल सिंह,चौकी इंचार्ज किला संतोष त्रिपाठी,राम खिलाडी सहित भारी पुलिस बल व् क्षेत्रीय लेखपाल व् ग्राम सचिव भर्मण करते रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya