युवक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली खुद को आग, 70 फीसदी झुलसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पिता से विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। आग से वह 70 फ़ीसदी झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए गंभीर हाल में जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के कोला गांव के मजरे भुलई का पुरवा में किसी बात को लेकर युवक 20 वर्षीय नावेद अली पुत्र मोहम्मद समीम का अपने पिता मोहम्मद शमीम से वाद विवाद शुरू हो गया। वाद विवाद के दौरान ही युवक ने आक्रोश में धमकी देगी वह खुद को जलाकर जान दे देगा। इसके बाद युवक ने बोतल में रखें पेट्रोल को अपने शरीर पर उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। आग ने तेजी पकड़ी तो वह चीखने चिल्लाने लगा। इसके बाद परिवार तथा आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और आनन-फानन में उसको गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष पाठक ने बताया कि नावेद अली को 5:50 बजे जिला अस्पताल लाया गया है। वह 70 फ़ीसदी झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है। युवक को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  2027 में होगा व्यवस्था परिवर्तन : पल्लवी पटेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya