पटाखा विस्फोट में घायल युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीपावली के दिन दोपहरण में हुआ था धमाका

अयोध्या। दीपावली के दिन महाराजगंज थाना इलाके के पूरा बाजार में एक घर में हुए पटाखा विस्फोट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि दीपावली के दिन पूरा बाजार में दोपहर में महेश गुप्ता के घर जोरदार धमाका हुआ था। धमाका इतना जबरदस्त था कि महेश के घर की छत पर बने कमरे की छत उड़ गई थी।

धमाके की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग दौड़े तो देखा महेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को महेश गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एसएचओ महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय के मुताबिक़ चौकीदार सर्वजीत निवासी पूरा बाजार की तहरीर पर महेश गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता व श्रीराम गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी के मौत की सूचना मिलते ही विधायक वेद गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

 

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya