जीआईसी के पास हुई चोरी में कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने जीआईसी के पास स्थित दुकान से हुई पाइप चोरी के मामले में कबाड़ी समेत दो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा और चौकी प्रभारी रिकाबगंज चन्द्र मोहन शुक्ला की पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम हाउस के पास से सुमित गौतम 19 वर्ष निवासी रामनगर छावनी हवाईकोठी के पीछे कोतवाली नगर और प्रमोद निषाद 45 वर्ष निवासी वजीरगंज केवटहिया कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो क्वाइल पाइप लाल भूरी धातु 2400 ग्राम व कटा हुआ तार लाल भूरी धातु 2120 ग्राम बरामद हुआ है। साथ ही कुल 5000 रुपये भी मिला है।

उन्होंने बताया कि मूल रूप से रामनगर मोहल्ला निवासी जीआईसी के पास दुकान चलाने वाले उमेश लखमानी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में जुटी पुलिस को इनकी तलाश थी। पकड़ा गया सुमित चोर है और ऋषि टोला में कबाड़ की दुकान करने वाले प्रमोद निषाद ने चोरी का तांबे का पाइप खरीदा था। दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा दोनों का चालान किया गया है।

किशोरी को अगवा करने के आरोपी पर अब 25 हजार का इनाम

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को अगवा करने के आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने फरार आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार रूपये कर दी है।

इसे भी पढ़े  रामलीला समिति के पदाधिकारी पर्व की तैयारियों को लेकर चिंतित

एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को शादी के लिए एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। प्रकरण में किशोरी के परिजनों ने अमित कुमार उर्फ कल्लू निवासी धौरहरा मुकुन्दहा, पूरे बनहा, पोस्ट कुरावन, थाना खण्डासा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी अमित कुमार उर्फ कल्लू की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पूर्व में 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब इस राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya