अयोध्या। यूथ कांग्रेस के अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद बिलाल अंसारी व महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया को काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रितेश बरनवाल जो कि भाजपा का कार्यकर्ता है के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वाराप्राथमिक सूचना दर्ज कराने के लिए एक ज्ञापन दिया गया। इस मुद्दे पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी के ऊपर इस तरह की टिप्पणी करने वाले कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह एक महिला के विरुद्ध उनकी क्या विचारधारा है यह दर्शाता है ।जिलाउपाध्यक्ष आरिफ आब्दी ने कहा कि अगर इस घटना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई नहीं होती है तो यूथ कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह फास्टर,फैसल अंसारी आदिल कुरैशी,मदन गोपाल निगम, दीपक पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
101
इसे भी पढ़े दीपोत्सव 2026 : अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग
previous post