गैस चूल्हे की चपेट में आकर विवाहिता झुलसी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। थाना रौनाही के ग्राम लच्छन का पुरवा देवरा कोर्ट निवासिनी 39 वर्षीय शकुन्तला पत्नी जमुना प्रसाद मंगलवार की सुबह घर मे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक चूल्हे की आग ने कपड़े को पकड़ लिया और देखते ही देखते आग ने उसके पूरे शरीर मे लग गई। चिह्ल गोहार सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने किसी तरह आग को बिछाया और तत्काल नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए बाद में उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. विपिन वर्मा ने बताया की महिला की हालत गम्भीर है उसके शरीर पर 72 प्रतिशत बर्न हैं। फिलहाल उसे भर्ती कर लिया गया है और महिला के मजिस्ट्रेट बयान हेतु मेमों भे दिया गया है।

इसे भी पढ़े  पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक 'नो वेंडिंग जोन' होगा रामपथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya