भूमि कब्जेदारी को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी, चार आरोपी गिरफ्तार

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के कुमार पांडे का पुरवा कोछा गांव निवासी दो सगे भाइयों के बीच बरसों से चल रहे भूमि विवाद में बुधवार दोपहर एक 28 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर भूमि विवाद की रंजिश को लेकर सगे चाचा के परिजनों द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एवं धारदार हथियार से 28 वर्षीय युवक राघवेंद्र पांडे पुत्र सुरेंद्र कुमार पांडे की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। बताया गया कि कुमार पांडे का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार पांडे और उनके सगे भाई वीरेंद्र कुमार पांडे के बीच काफी समय से घर के आसपास स्थित बंजर और आबादी की भूमि पर कब्जे दारी को लेकर और घूर गड्ढे का विवाद चल रहा है।

बताया गया कि कई बार विवाद का मामला कोतवाली और तहसील भी पहुंचा लेकिन राजस्व कर्मियों और पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। बुधवार दोपहर सुरेंद्र पांडे का बड़ा पुत्र राघवेंद्र पांडे खेत से घर की तरफ आ रहा था। गांव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे गाड़ा बंदी करके बैठे विपक्षियों ने राघवेंद्र पांडे को पकड़ लिया तथा लाठी डंडा कुदाल आदि से हमला करके मरणासन्न कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों द्वारा राघवेंद्र पांडे को सीएचसी बीकापुर लाया गया। लेकिन इसी दौरान मौत हो गई इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक इसके मौर्या ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फोर्स मृतक के घर और गांव में तैनात की गई है। घटना की जानकारी होने के बाद शाम को एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने भी मृतक के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ तथा घटनाक्रम की जानकारी किया। तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक राघवेंद्र पांडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

इसे भी पढ़े  गंगा दशहरा के दृष्टिगत डीएम-एसएसपी ने किया सरयू घाटों का निरीक्षण

मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। तथा करीब 1 माह पूर्व मृतक की शादी 1 माह पूर्व 11 जून को संपन्न हुई थी। मृतक और आरोपी के घर के आसपास बंजर की जमीन है बंजर और आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ था यदि राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा संवेदनशीलता पूर्वक मामले का संज्ञान लिया गया होता तो यह घटना ना घटित होती।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya