जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-परिजन का आरोप 7-8 राउंड फायरिंग, बम भी फेंके


अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में मंगलवार शाम जमीन के पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय राम लगन मौर्य के सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात में उनकी मां पार्वती देवी (60) भी घायल हुई हैं। उनके सिर में चोट लगी है।

मृतक के भाई सुधाकर मौर्य ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में फूलचंद, राम लखन मौर्य और अन्य लोग शामिल थे।पुरानी रंजिश पहले से थी। उसी सिलसिले में 7-8 लोग आए। उन्होंने करीब 7-8 फायर किए और 2-3 बम मारे। इसमें मेरे भाई की मौत हो गई और हमारी माता जी घायल हो गईं। मैं उस समय घर के सामने ही खड़ा था। हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसमें गोली और बम की आवाज रिकॉर्ड हुई होगी।

उन्होंने बताया कि करीब 3-4 महीने पहले भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज को लेकर मारपीट हुई थी। परिजन का कहना है कि यह प्रॉपर्टी विवाद नहीं, बल्कि वर्चस्व और लगातार गाली-गलौज को लेकर बढ़ा विवाद था।सुधाकर के मुताबिक हमलावरों की संख्या 7-8 थी, जिसमें से 3-4 लोगों को वह पहचानते हैं। हमले में राइफल-पिस्टल का इस्तेमाल किया गया।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े  बारुन बाजार में दुर्घटना,बाइक सवार की मौत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया व अस्पताल में परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी कर सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya