अयोध्या। रूठकर मायके चली गयी पत्नी के वियोग में दुखी युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवनगर कालोनी का है। पता चला है कि किराये के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ युवक रह रहा था। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ और रूठकर पत्नी अपने बच्चों के साथ निरालानगर कालोनी में अपने मायके चली गयी। दम्पत्ति रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुर ललकी पुरवा के मूल निवासी हैं। पति दीपक पाण्डेय का शव किराये के मकान के छत के कुण्डे से लटका हुआ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लटके शव को उतरवाया और परिजनों को सूचना दिया। परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मायके गयी पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, मौत
106
previous post