पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवा रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

पीड़ित चौक के पुरानी मछली बाजार निवासी दिलेर खान पुत्र मुन्ना मिस्त्री का कहना है कि दस दिन पूर्व राजा गली चौक निवासी शनि ने उनसे सिगरेट लाने को कहा तो उसने सिगरेट लाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर शनि ने उसको मारापीटा था। इसी बात को लेकर वह आए दिन परेशान कर रहा था और अभद्रता कर रहा था।

वह अपने एक मित्र से बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे शनि और उसके भाई राहिल ने पुरानी बात को लेकर उससे गाली-गलौच की और हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे व जबड़े में चोट आई।

इसे भी पढ़े  अग्निशमन : प्रशासनिक यांत्रिक सहयोग के साथ सजग नागरिक समन्वय भी आवश्यक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya