खेलकूद प्रतियोगिता में यलो हाउस ओवरऑल चैंपियन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने पदक, सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्याल के मुख्य क्रीड़ा मैदान में चल रहे तीन दिवसीय पारंपरिक खेलूकद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल छह हाउस की टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें यलो हाउस ओवरआल चैंपियन रही। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विजेता टीमो को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों के बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं खेल की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को भी धन्यवाद दिया।

तीन दिनों तक चले इस खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, गिल्ली डंडा, खो-खो, लंगड़ी रेस, 100 मीटर रेस, चेस, किटकिट व गोला फेंक खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी पुरुष में रेड हाउस की विजेता टीम को स्वर्ण पदक मिला व पिंक हाउस रनरअप रही, महिला कबड्डी में यलो हाउस को स्वर्ण व पिंक हाउस को रजत पदक मिला। गिल्ली डंडा पुरुष में ब्लू हाउस विजेता रही और यलो हाउस रनर रही। वहीं दूसरी तरफ गिल्ली डंडा महिला में पिंक हाउस को स्वर्ण पदक व यलो हाउस को रजत पदक मिला। खो-खो पुरुष में यलो हाउस को स्वर्ण पदक व पिंक हाउस को रजत पदक मिला।

खो-खो महिला में यलो हाउस स्वर्ण पदक विजेता रही और पिंक हाउस रजत पदक ही मिल सका। गोला फेंक महिला में गोल्डी यादव स्वर्ण, नंदिनी सिंह रजत व वृंदा वर्मा को कांस्य पदक मिला। लंगड़ी टांग रेस में शिवानी यादव प्रथम, अनुराधा सिंह द्वीतीय व श्रेयान यादव को तीसरा स्थान मिला तो लंगड़ी टांग पुरुष रेस में राणा दूबे प्रथम, अंकित सिंह दूसरे व रितिक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में पुरुष में कार्तिक तोमर प्रथम, राणा दुबे द्वीतीय, अभिषेक मिश्रा को तीसरा स्थान मिला तो ऊंची कूद महिला मंन शिवानी यादव, द्वीतीय स्थान शिवानी इंद्रजीत यादव व अनुराधा सिंह को तीसरा स्थान मिला। खेल प्रतियोगिता छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी.नियोगी व क्रीड़ा प्रभारी डा. संजय पाठक की देखरेख में हुई। समापन अवसर के मौके पर सभी विभागों के अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, सभी हाउस के अध्यक्ष, मैच निर्णायक व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya