पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मन्नीलाल शुक्ल को अर्पित की गयी पुष्पांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या।  देश की स्वतंत्रता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  पंडित मन्नी लाल शुक्ल के 23वीं पुण्य तिथि रिकाबगंज स्थित उनके निज निवास पर श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं0 मन्नी लाल शुक्ल जी के अंदर राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी और उनके अंदर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिद्रोह की ज्वाला धधकती रही अपने कारनामों से अंग्रेजों के नाम में दम कर रखा था आज उनके पुण्य तिथि पर उनकों याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सबके लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिन्दू एकता आन्दोलन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता/ उपाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे सत्याग्रहियों वीर बलिदानियों के हम सदैव ऋणी रहेगें जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में हम साँसे ले रहे हैं ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीर गाथाएं स्कूली पाठ्यक्रम में सम्मिलित की जानी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ीयाँ ऐसे महानायकों से प्रेरणा लेते रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर सके। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बाबा मन्नी लाल शुक्ल जी द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलकर राष्ट्र के लिए हमेंशा तत्पर रहेगें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेनानी वंशज रामकुमार शुक्ल, अशोक कुमार शुक्ल, राजीव कुमार शुक्ल, संजीव कुमार शुक्ल एवं अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya