गांधी विचारधारा को विश्व के नेताओं ने स्वीकारा : प्रो. रविकांत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह का हुआ समापन

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी याद में मनाए जा रहे गांधी जयंती सप्ताह के आखिरी दिन प्रेस क्लब में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने ,वर्तमान भारत की चुनौतियां एवं गांधी मार्ग ,विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की ।गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया ।गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर श्री रवि कांत उपस्थित रहे । कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री व मुख्य वक्ता प्रो. रवि कांत सहित कांग्रेसजनों ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गोष्ठी के पूर्व ही लखनऊ से आए मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर रवि कांत को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर डॉ. खत्री ने स्वागत किया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. रविकांत ने कहा गांधी की विचारधारा को विश्व के तमाम नेता स्वीकार कर चुके हैं, यही कारण है ऑस्ट्रेलिया ,जर्मनी, रूस ने गांधी का डाक टिकट जारी किया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा 2 अक्टूबर को जब देश प्रदेश की सरकारें उन के नेता बुद्धिजीवी और प्रमुख समाजसेवी तथा स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ने वाले लोग महात्मा गांधी की जयंती मना रहे थे तो उसी दिन तमाम फेसबुक और ट्विटर पर गोडसे के जिंदाबाद का एक नया ट्रेंड चलता हुआ दिखाई पड़ा ,आज हमें इस ट्रेंड का जवाब देना होगा ।देश में आज वहसीपन की एक नई विचारधारा जन्म ले रही है यह विचारधारा हमारे आदर्श हमारे भगवान श्री राम का नारा देते हुए मां ब्लीचिंग के सहारे निर्दोष लोगों की हत्याएं कर रही है ,जबकि गांधीजी की लड़ाई इंसान के खिलाफ इंसान के लिए थी ,गांधीजी कभी किसी इंसान को दुखी नहीं देखना चाहते थे, गांधीजी चाहते थे देश तरक्की करें देश के लोग खुशहाल रहे और भारत देश का जनमानस किसी का गुलाम ना रहे ,उन्होंने आज की सरकार पर गांधी जी के विचारों के रूप कार्य न करने का आरोप भी लगाया गांधीजी निजीकरण के खिलाफ थे, लेकिन वर्तमान सरकार एमटीएनएल और बीएसएनल को बेचने पर आमादा दिख रही है । पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक माधव प्रसाद, उग्रसेन मिश्र,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ,मधु पाठक ,हरिपाल वर्मा ,दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, संजय तिवारी, शैलेश शुक्ला, प्रदीप कोरी, शैलेंद्र मणि पांडे, इकबाल मुस्तफा ,राज देव वर्मा, जय मंगलदास, धर्मवीर दुबे, उमेश उपाध्याय ,अखिलेश यादव ,अकबर अली मेजर, दिनेश शुक्ला ,महेश वर्मा, भीम शुक्ला, सुरेंद्र सिंह सैनी क ,मोहम्मद अहमद ,नंदकुमार ,जगदीश बाबू ,राम सागर रावत ,रामकरण बाबू ,राकेश मौर्या ,उमर मुस्तफा, एसपी चौबे, हर्ष शर्मा ,बृजेश सिंह चौहान, विजय यादव करण त्रिपाठी ,बसंत मिश्रा, हरे कृष्ण गुप्ता ,मोहम्मद आरिफ ,फ्लावर नकवी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सहफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ायें किसान : बलदेव सिंह औलख

लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने जताया हर्ष

अयोध्या। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कमला नेहरू भवन में बैठक करके उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता विधायिका श्रीमती आराधना मिश्रा मोना खूब बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भेजी है कांग्रेसी नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी पुनः स्थापित होगी।पूर्व सांसद/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष व श्रीमती आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से लल्लू एवं श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जैसे संघर्षशील जुझारू जमीन से जुड़े नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में स्थापित होगी। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमुख रूप से अ.भा. काग्रेस के सदस्य राजेंद्र प्रताप कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,बृजेश सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक,पंचायत सदस्य अखिलेश यादव चौहान,महासचिव अकबर अली मेजर,वेद सिंह कमल,युवक कांग्रेस के संजय तिवारी,उमर मुस्तफा,करन त्रिपाठी हरपाल वर्मा,उमेश उपाध्याय,हर्ष शर्मा,कर्मराज यादव, मोहम्मद मधु पाठक,सविता यादव,शालिनी पाण्डेय,संगीता सोनकर,एनएसयूआई के शैलेश शुक्ल,मंशाराम यादव आदि ने हर्ष जताया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya