सांड़ के हमले से महिला की आंत निकल आयी बाहर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती

अयोध्या। इनायतनगर थाना के ग्राम गौहन्ना कानूनगो में शौच के लिए गई महिला को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया जिसे महिला के पेट से आंत बाहर आ गयी।
जानकारी के अनुसार इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोहन्ना कानूनगो निवासी 60 वर्षीय रामकली पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद सोमवार को प्रातः लगभग 4.30 बजे घर से शौच के लिए जा रही थी कि अचानक सांड़ ने सामने से पेट में सींग मार दी। महिला को गंभीर हालत में प्रातः 5.20 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी डॉ. फुजैल अंसारी ने तत्काल सर्जन ए.के. सिन्हा को बुलाकर उक्त के पेट से बाहर निकली आंत को डॉ एके सिन्हा ने लगभग एक घंटा कठिन परिश्रम कर पेट में कर सिल दिया है।

इसे भी पढ़े  हादसे का शिकार हुई डबल डेकर बस,एक यात्री की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya