कुमारगंज। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में स्थित गहनाग मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से नागदेवता की आराधना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। लोगों का कहना है कि इस स्थान को लगभग पचास साल से इनायतनगर गहनाग मंदिर के नाम से जाना जा रहा है इस मंदिर का रहस्य खण्डासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी ग्राम के पास स्थित नाग देवता स्थान से जुड़ा बताया जाता है लोगों का कहना है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को श्रद्धालुओं दूध,लावा चढ़ाते हैं ।
गौरतलब हो कि सैकड़ों जनपद के लोग दर्शन पूजन करने आते हैं। यही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोग भी नाग देवता का दर्शन पूजन करने आते हैं। श्रद्धालु यहां सरसों चढ़ाते हैं। तथा इसी सरसो को ले जाकर अपने घरों में छीट देते हैं तो वहां पर किसी प्रकार के सांप नही निकलते है।
125
previous post