ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। कोतवाली इलाके में एक महिला ने ट्रेन के इंजन के सामने कूद कर अपनी जान देदी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक़ गोसाईगंज स्टेशन की तरफ एक ट्रेन का इंजन आ रहा था। वह जैसे ही राममहर के पास पहुंची की तभी एक महिला इंजन के सामने छलांग लगा दी।जिससे उसकी मौत हो गयी। एसएचओ विनोदबाबू मिश्र के मुताबिक़ मृत महिला की पहचान रीना पत्नी गुड्डू निवासी करबगावा कोतवाली गोसाईगंज के रूप में हुई। शव को पीएम के लिए भेजा गया और आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है।

इसे भी पढ़े  भागीपुर में गलत विलेज कोड बना किसानों की परेशानी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya