अयोध्या। थाना खंडासा क्षेत्र के डीली सरैया गाँव में मंगलवार को दिन में 12 बजे के लगभग 25 वर्षीय गुलनुर पत्नी रिजवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने के पूर्व महिला ने अपने पति और पिता से फोन पर बात भी की थी। मृतका की शादी को मात्र 4 साल हुए हैं। उसका पति रिजवान मुंबई में रहता है। मृतका के एक तीन वर्षीय लड़की है।
क्षेत्राधिकारी आरके राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतका का शव फंदे से नीचे उतरवाकर घटना की गहन छानबीन की। पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
177
previous post