बेटे के साथ नहर में गिरी महिला, तलाश में जुटी पुलिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अमरगंज बाजार स्थित शारदा सहायक नहर की पटरी पर शौंच करने गयी थी महिला

अयोध्या। खंडासा थाना अंतर्गत अमरगंज बाजार स्थित शारदा सहायक नहर कि उत्तर पटरी पर शौच करने गई महिला नहर में गिरी नहर में गिरने की आवाज सुनने के बाद बहन के लड़के अविनाश ने मौके पर पहुंचकर गुहार लगाना शुरू किया। गुहार सुनकर इर्द-गिर्द वा बाजार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक विवाहिता नहर में डूब चुकी थी।

घटना की जानकारी खंडासा पुलिस को नहर में गिरी महिला के बहन के लड़के अविनाश ने दिया। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस उक्त युवक से पूछताछ करने लगी पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि मैं अपनी मौसी रेनू को दवा कराने लेकर डेहली बाजार जा रहा था उन्होंने दिशा मैदान के लिए नहर के किनारे गई हुई थी थोड़ी देर बाद नहर में कुछ गिरने की आवाज आई तो मैंने अपनी मौसी के लिए आवाज लगाई कोई आवाज वापस नहीं आई तो मौके पर जाकर देखा तो नहर के किनारे चप्पल पडा हुआ था तथा मौके पर मेरी मौसी का 6 वर्ष का लड़का भी नहीं था मेरी गुहार लगाने पर जानवर चला रहे लोग भी आए लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

खंडासा पुलिस ने बताया कि विवाहिता रेनू पत्नी राजकुमार यादव निवासी देवरा पूरे संती का पुरवा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला की खोज में जुटी है।

इसे भी पढ़े  शिक्षामित्र के बेटे ने आईएएस बनकर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya