महिला सिपाही अफसाना बानो ने रक्तदान कर दिया जीवन दान का संदेश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद अयोध्या के थाना तारुन की निवासिनी अफसाना बानो ने आज जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में पहुँच कर आठवीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। गाँव की मिट्टी से निकल कर अफसाना बानो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद कानपुर नगर में नियुक्त हुई हैं।

अयोध्या की यह बेटी होनहार सिपाही लोगो को यातायात जागरूकता का संदेश देने के लिए मुहिम चला रही हैं। अफसाना ने बताया कि “रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती है,इसके पहले भी मैंने सात बार अपनी नियुक्ति जनपद कानपुर में रक्तदान किया था लेकिन आज अपने गृह जनपद अयोध्या में पहली बार रक्तदान करके मुझे बेहद खुशी मिल रही है!“ इस अवसर पर आज जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में अफसाना का हौसला अफजाई करने के लिए उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरुजी,ब्लड बैंक की काउंसलर ममता खत्री और शबनम उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े  दो माह बाद साकेत सदन का पूरी तरह से हो जाएगा कायाकल्प
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya