प्रसपा की सरकार बनने पर परिवार के एक लड़का व लड़की को देंगे नौकरी : शिवपाल यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अयोध्या जनपद की सीमा पर किया गया भव्य स्वागत

अयोध्या।  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्षशिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर अयोध्या जनपद की सीमा में गोसाईगंज विधानसभा यादव नगर विधानसभा प्रभारी डॉ एम पी यादव जिला अध्यक्ष ललित यादव के नेतृत्व में  स्वागत अभिनंदन किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का तेजा पुर ग्राम सभा में भव्य स्वागत हुआ गोसाईगंज विधानसभा के अध्यक्ष अमित जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया गोसाईगंज बाजार में बग्गी रथ द्वारा भ्रमण कार्यक्रम हुआ गोसाईगंज की श्री राम मिष्ठान भंडार के परिवार और व्यापारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

टंडौली क्रॉसिंग पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया माया बाजार के छात्रा मोड़ पर डॉ एम पी यादव के नेतृत्व में जनसभा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार के एक लड़का और लड़की को नौकरी दी जाएगी यदि नौकरी नहीं देती है सरकार 500000 रोजगार के लिए दिया जाएगा।

मडना ग्राम सभा के कुर्की चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया पारा चौराहे पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष हरिहार यादव के नेतृत्व में बंशीलाल यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत और सभा संबोधित किया गया। दर्शन नगर परिक्रमा मार्ग पर समायोजन सभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में धर्मेंद्र यादव अशोक यादव ने स्वागत किया। इसी तरह हरिपुर जलालाबाद में  पप्पू यादव व नानू यादव ने स्वागत किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya