पत्नी की संदिग्ध मौत, लटका मिला पति का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुच कर लिया फिंगर प्रिंट

मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी अंतर्गत सुनबा गांव का मामला

रुदौली-अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के सुनबा गांव में गुरुवार की सुबह एक घर मे पति पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद हुआ ।पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था तो पति का शव पास में ही छत में लगी लोहे की हुक पर नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला।घटना की जानकारी सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब काफी देर तक घर का दरवाजा नही खुला और छोटे भाई ने आवाज लगाई लेकिन कोई बोला नही तो खिड़की से झाँककर देखा।दोनो शवो को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुचे सैदपुर चौकी प्रभारी, मवई थानाध्यक्ष ने लोहे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। घटना के कारण का स्पष्ट पता नही चल पाया है।माना जा रहा है कि पति पत्नी में विवाद के बाद यह नौबत आई होगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सुनबा निवासी 30 वर्षीय दुखराम पुत्र सिया राम पत्नी रेखा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले आवास में एक साथ रहते थे। उसका छोटा भाई बगल में स्थित झोपड़ी में रहता था। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक दुखराम का दरवाजा नहीं खुला तो भाई विश्राम और माता नानकेउ ने आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखा तो दोनो का शव देखकर घटना की जानकारी ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। विश्राम ने बताया कि रेखा ग्राम खेमापुर थाना कुमार गंज के मैजू की बेटी थी और दुखराम साथ उसकी दूसरी शादी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी में आएदिन विवाद होता रहता था। बुधवार की शाम भी कुछ कहासुनी हुई थी। दो-दो लोगो की मौत की पूरे गांव में फ़ैल गयी और मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी सैदपुर के नवागत चौकी प्रभारी राज किशोर अवस्थी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये किंतु दुखराम के घर का दरवाजा अंदर से बन्द होने के कारण खोला नहीं जा सका।थाना प्रभारी विनोद यादव ने पहुचकर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद फोरेंसिक जांच टीम ने भी पहुचकर फिंगर प्रिंट आदि लिया।मवई थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होना सामने आया है।अभी दोनो की मौत का मुख्य कारण पता नही चल सका है।जांच की जा रही हैं।अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोई बात हुई और बिवाद बढ़ा और दोनों की मौत का कारण बन गया।बताया सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya