रेलवे ट्रैक पर पत्नी व घर में मिला पति का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम देवराकोट रेलवे फाटक के पास ट्रैक किनारे 22 साल की महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

शव के पास से एक टूटा मोबाइल और सिम कार्ड मिला। सिम के आधार पर पहचान करेरू गांव निवासी शिवानंद रावत की पत्नी संजू के रूप में हुई।
पुलिस जब गांव पहुंची तो मृतका का घर अंदर से बंद मिला। कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर पति शिवानंद रावत का शव पड़ा था, जबकि उसके पास ही एक माह का दुधमुंहा बच्चा जीवित मिला।

प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से मानी जा रही है, लेकिन पति की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े  अब रामायणकालीन विरासत का होगा संरक्षण, अयोध्या के 41 पौराणिक तीर्थों के कायाकल्प की तैयारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya