निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का निषाद समाज के जिला अध्यक्ष संतोष निषाद ने स्वागत किया। इस मौके पर निषाद समाज के सैकड़ों लोग रहे मौजूद। संजय निषाद ने कहा कि राजनीति का जो संकल्प मैंने 12 जनवरी 2013 को निषाद राज के किले पर लिया था जहां भगवान राम ने वनवास में समय बिताया था और बड़े भाई निषादराज के गले मिले थे तो दुनिया में शांति आई थी। बदले में निषादराज ने अपनी सेना लंका भेजी थी। रावण का वध हुआ था। दो राज्य था एक रावणराज्य और दूसरा रामराज्य। रावणराज खत्म होकर रामराज्य की स्थापनी हुई थी।

संजय निषाद ने बताया कि उनकी पार्टी के कुल 11 उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। 6 उनकी पार्टी के ’भोजन भरी थाली’ सिंबल पर और 5 भाजपा के निशान पर जीते हैं। उन्होंने कहा कि 5 प्रत्याशी बेहद कम अंतर से हारे हैं 2017 में भाजपा जिन 9 सीटों पर हार गई थी उनमें से 6 पर निषाद पार्टी ने जीत हासिल की है। संजय निषाद ने भाजपा से मिले प्यार और सम्मान का जिक्र करते हुए कहा, ’जिस तरह राम ने निषादराज को गले लगाया था ठीक उसी तरह पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमें उसी रामराज्य की स्थापना के लिए और जो पिछली सरकारों ने रावणराज्य का इस्तेमाल करके जनता को दुख दे रही थी उसे रोकने के लिए जिस तरह हमें प्यार दिया उसके लिए धन्यवाद देता हूं।

संजय निषाद ने यह भी कहा कि जिस तरह भाजपा नेताओं ने अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए तन-मन-धन से काम किया ठीक उसी तरह निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार और सहयोग किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya