सिन्धु सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सिन्धु सेवा समिति की प्रबन्ध कारिणी का चुनाव संस्था के रामनगर कालोनी स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी डा. महेश सुरतानी के संयोजन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष मोहन मंध्यान, उपाध्यक्ष सुरेश पंजवानी, राकेश तलरेजा, अमृत राजपाल, मंत्री पद पर जय प्रकाश क्षेत्रपाल, उप मंत्री भोजराज साधवानी, पुरूषोत्तम दासवानी, गोविन्द चावला, कोषाध्यक्ष सुखदेव रावलानी व आडीटर पद पर अजय कटारा घोषित हुए। वरिष्ठ सदस्यों में दयालदास मंध्यान, सत्य प्रकाश राजपाल, गिरधारी चावला, ओम प्रकाश अंदानी, कमलेश केवलानी को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था प्रवक्ता पुरूषोत्तम दासवानी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए चुनाव अधिकारी डा0 महेश सुरतानी इस भाईचारे की परिपाटी को सदैव बनाये रखने का आग्रह किया। मोहन मंध्यान के अध्यक्ष बनने पर पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष वरियल दास नानवानी, मेवलदास केशवानी, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी, उ0प्र0 सिन्धी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ओमी ने खुशी का इजहार किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन मंध्यान ने समाज के अन्तिम छोर तक सेवा करने का ओम प्रकाश अंदानी द्वारा किये प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया एवं सभी सदस्यों से मिल-जुलकर कार्य करने का सहयोग मांगा। संस्था कार्यालय में बड़ी तादाद में सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya