रोली का तिलक अक्षत लगाकर किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। हिन्दू नव संवत्सर विक्रम संवत 2076 भारतीय नववर्ष के शुभारम्भ चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन व प्रभु झूलेलाल जयंती (चेट्री चन्ड्र) के शुभ अवसर पर भाजपा नगर कार्यकर्ताओं नें माँ हठ्ठी महारानी मन्दिर के सामने आने-जाने वालों नागरिकों को तिलक व अक्षत लगाकर हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर संयोजक दिनेश जायसवाल ने की व संचालन भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष, अधिवक्ता राजीव कुमार शुक्ल ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, मण्डल महामंत्री ओम मोटवानी, अधिवक्ता अजय रस्तोगी, मण्डल अध्यक्ष विजेता जायसवाल, शकुन्तला मौर्या, रीता शर्मा, लता कश्यप, पायल जायसवाल, सौरभ लखमानी, व्यापार प्रकोष्ठ महानगर संयोजक अमीरचन्द जायसवाल, भाजपा नेता अरविन्द त्रिवेदी ’’मामा’’, राकेश सहदेव, प्रमोद मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  प्राचीन काली चौरा की बनेगी फर्श, सुदृढ होगी मार्ग प्रकाश व्यवस्था
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya