पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य बलराम मौर्या का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पिछड़ो के उत्थान के लिए लगातार केन्द्र व प्रदेश सरकार कर रही काम : बलराम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचने पर सहकारी बैंक के पूर्व सभापति बलराम मौर्या का सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण करके गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त बलराम मौर्या ने कहा कि पिछड़ो के उत्थान के लिए लगातार केन्द्र व प्रदेश की सरकार काम कर रही है। पिछड़े वर्ग के लोग इस चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभायेंगे।
उन्होने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है। परिवार वाद और व्यक्तिवाद से उपर उठकर पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धान्त पर कार्य करती है। सरकार की नीतियों समाज के हर वर्ग को विकसित करने की है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर पार्टी काम कर रही है। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री संजीव सिंह, राममोहन भारती, परमानंद मिश्रा, नागेन्द्र सिंह लल्लू, दिवाकर सिंह, कर्मवीर सिंह, शिवम सिंह, राजेश सिंह, नितिन पाण्डेय, रज्जू पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya