मांगो को लेकर जल निगम कर्मी 13 से करेंगे आन्दोलन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तैयारी बैठक में तय की गयी रणनीति

अयोध्या। जल निगम समन्वय समिति की बैठक मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में हुई जिसमें मांगो को लेकर 13 फरवरी से आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को अवगत कराया गया कि 13 फरवरी को जलनिगम मुख्यालय लखनऊ में महारैली होगी और यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश व्यापी तालाबंद आन्दोलन शुरू किया जायेगा।
समिति की प्रमुख मांगो में जलनिगम को प्रशासकीय विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सृजित करने, जल निगम में शासकीय विभागों, नगर निगमों, जल संस्थानों की भांति 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान लागू करने, कार्मिको, पेंशन भोगियों के बकाया का भुगवान करने सहित 9 मांगे शामिल हैं। बैठक में इं. एन.डी. सिंह, इं. अंगद वर्मा, इं. राजेन्द्र कुमार, इं. सी.के. प्रियदर्शी, इं. पवन कुमार, इं. संतोष कुमार, हसन अली, इं. मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला में गायों की असमय मृत्यु पर गरमाई सियासत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya