स्वच्छ भारत अभियान में अपशिष्ट प्लास्टिक किए गए संकलित : अनुराग ठाकुर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विश्वविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान का हुआ समापन समारोह

अयोध्या। आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 01 अक्टूबर, 2021 से प्रारम्भ किये गये स्वच्छ भारत अभियान का समापन समारोह डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अनुराग ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री पंचायती राज एवं खेल युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार उपेन्द्र तिवारी द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर ने कहा कि 01 अक्टूबर से प्रारम्भ किये गये भारत स्वच्छता अभियान के तहत 31 अक्टूबर तक 75 लाख कि०ग्रा० अपशिष्ट प्लास्टिक का संकलन किये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष में 30 अक्टूबर, 2021 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं जनमानस के सहयोग से 108 लाख कि०ग्रा० अपशिष्ट प्लास्टिक का संकलन किया जा चुका है।

आगे उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को अनवरत जारी रखने के लिए उपस्थित जन समुदाय से आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 850 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव युवा कार्यक्रम भारत सरकार नई दिल्ली के नितेश मिश्र, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ डॉ. अशोक कुमार श्रोती, विश्वविद्यालय के कुलसचिव/कार्यक्रम समन्वयक उमानाथ, एनएसएस प्रभारी डॉ. मोहन चन्द्र तिवारी, युवा अधिकारी निदेशालय, लखनऊ अयोध्या प्रसाद, राजेश तिवारी, समरदीप सक्सेना, शरीफ अहमद, सन्तोष कौशल, अभयराज, अभिषेक, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सुजीत यादव, गीतामति यादव, सुधांशु त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya