नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक प्रशासन का करेंगे सहयोग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश के नौ नगरों में नागरिक सुरक्षा विभाग की शुरुआत की मंजूरी

अयोध्या। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक जल्द ही अयोध्या में प्राकृतिक और मानव सृजित आपदा से लड़ने के लिए तैयार नजर आयेंगे। ये बात अयोध्या नागरिक सुरक्षा के प्रभारी सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार ने एक बैठक के दौरान कही। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के नौ नगरों में नागरिक सुरक्षा विभाग की शुरुआत की मंजूरी प्रदान की है। इन नौ नगरों में से एक नगर अयोध्या भी है।

उप नियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि अयोध्या में सिविल डिफेंस को सक्रिय करने के लिए नगर में स्थित होटल शान ए आवास में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे शहर के दो दर्जन से ज्यादा संभ्रांत गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़ने का आश्वासन दिया। इस दौरान ऋषि कुमार ने नागरिक सुरक्षा के गठन, उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1962 में बने नागरिक सुरक्षा का दायरा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पहले जहां युद्ध से बचाव में ही नागरिक सुरक्षा की भागेदारी होती थी वहीं आज के समय में आपदा में भी नागरिक सुरक्षा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।

नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक हर आपदा से निपटने में जिला प्रशासन का सहयोग करते है। इस अवसर पर बैठक के आयोजक उत्तम बंसल ने ये आश्वासन दिया कि नगर अयोध्या के सम्मानित व्यक्ति जो नागरिक सुरक्षा की आज की बैठक में भाग ले रहे हैं, वो आने वाले दिनों में नगर का नाम रोशन करते नजर आएंगे। साथ ही जो भी दायित्व सौंपा जाएगा उस पर निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे और नागरिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नागरिक सुरक्षा की बैठक में भाग लेने वालो में मुख्य रूप से अनूप मल्होत्रा, विवेकानंद, उत्तम बंसल, डॉ पियूष गुप्ता, सार्थक जायसवाल, सिद्धांत मौर्य,ललित रंजन, शुचिता भल्ला,हर्ष अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,गोविल जायसवाल आदि उपस्थित हुए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya