स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मां सितारा देवी जगदीश प्रसाद सेवा संस्थान एवं रानी लक्ष्मीबाई जन सेवा संस्थान द्वारा फैजाबाद स्टेशन पर आम जनता के हित में स्वैच्छिक रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की संयोजक डॉ. बुशरा अंजुम एवं डॉ ममता खत्री ने लोगों को रक्तदान करने से होने वाले फायदे एवं बीमारियों से बचाव के लिए जागृत किया तथा रक्तदान हेतु प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 11 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में एम ए खान गार्ड , रितेश श्रीवास्तव, अवधेश दुबे , शिवानंद यादव , निजामुद्दीन बबलू एवं संजय सिंह, जुनैद अहमद (गुड्डू) ,इम्तियाज का विशेष रूप सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े  राम मंदिर दान गबन की जांच करने पहुंची एसआईटी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya