सालाना उर्स मुबारक का प्रोग्राम हुआ मुकम्मल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मया बाज़ार । गोशाईगंज क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित शहीदवारी मोहल्ले में मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर सालाना उर्स मुबारक का प्रोग्राम जशन के माहौल में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबह कुरान ख्वानी, गागर शरीफ , नजरो नियाज़ एवं चादरपोशी का कार्यक्रम संपन्न हुआ और कव्वाल शहजाद ताज रेडियो सिंगर नागपुरी एवं कव्वाला रानी डिस्को रेडियो सिंगर जौनपुरी के बीच पूरी रात भर जबाबी कव्वाली का शानदार मुकाबला चलता रहा। यह आस्ताना आस्था एवं सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर जिगिनियाँं सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मुबारक अली इदरीशी , मोहम्मद कैफ उर्फ आफताब , वारिस अली उर्फ झंडू , मोहम्मद नसीम शाह वारसी सहित हजारों की संख्या में लोगों ने आपसी भाईचारा एवं मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी गई।

इसे भी पढ़े  रामकथा पार्क के आसपास अवैध पार्किंग का आरोप, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya