सरयू में पिता की अस्थियों को कुलपति ने किया विसर्जित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने रविवार को अपने पिता की अस्थियों को सरयू नदी में विसर्जित किया।
मालूम हो कि कुलपति के पिता इंजिनियर शिव प्रसाद दीक्षित का 28 तारीख को गोलोकवास हो गया था। रविवार को कुलपति ने लखनऊ से आकर अपने बड़े भाई आईएएस अधिकारी संजय दीक्षित और अन्य परिवारीजनों के साथ सरयू नदी में पिता की अस्थियों को विसर्जित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला कार्य परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी, प्रो. चयन मिश्रा, प्रोफेसर एस एस मिश्रा, इंजीनियर आर.क.े सिंह, आशीष मिश्रा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya