-राष्ट्रीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी संघ का द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन सम्पन्न
अयोध्या । राष्ट्रीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी संघ का द्विवार्षिक अयोध्या मण्डलीय अधिवेशन के प्रधान डाकघर अयोध्या में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन के प्रांतीय सचिव श्री आर पी मिश्रा ने संगठन की ओर से सरकार से कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के लिए सर्किल स्तर पर चर्चा किया जायेगा । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे पी यादव ने कर्मचारियों के हित के लिए सभी को एक रहने का सन्देश दिया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय डाक कर्मचारी ग्रुप सी संघ का द्विवार्षिक अयोध्या मण्डलीय सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें मण्डलीय अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय एवं सचिव पंकज कुमार सिंह तथा संगठन मन्त्री कुलदीप शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष रजत सिंह को निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी ने सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि हम संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करवाते रहेंगे । इस अवसर पर नेशनल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरुबख्श सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, जय प्रकाश वर्मा, विनीत कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, चन्द्रेश वर्मा, रेनू मिश्रा, चाँदनी वर्मा, अंकिता सिंह आदि दर्जनों मौजूद रहे ।