माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी: गुलाब देवी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

अयोध्या। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी विभागीय समीक्षा बैठक करने पहुंचीं। सर्किट हाउस में अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।नीट परीक्षा पेपर लीक के सवाल पर उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बताया।

उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 54 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पूरे प्रदेश में कहीं भी पेपर लीक या नकल की कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन और तनावमुक्त माहौल में संपन्न कराई गईं।वहीं 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में मजबूत लहर चल रही है। महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ शोर मचाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।

इसे भी पढ़े  महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मनाया गया यात्री सुविधा दिवस
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya