अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो0 चयन कुमार मिश्र को विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 27 की उपधारा-4 के प्राविधानानुसार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के आदेश 08 अप्रैल, 2020 के क्रम में प्रो0 चयन कुमार मिश्र को विज्ञान संकायाध्यक्ष बनाया गया। यह नियुक्ति 04 अप्रैल, 2020 से प्रभावी होकर तीन वर्ष के लिए होगी। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 राज कुमार तिवारी का कार्यकाल 04 अप्रैल, 2020 को पूरा हो गया है। वरिष्ठता क्रम चक्रनानुसार यह दायित्व प्रो0 मिश्र को प्रदान किया गया है। प्रो0 मिश्र वर्तमान समय में विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा के प्रमुख के पद दायित्व का निर्वहन कर रहे है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, वार्डन विश्वविद्यालय छात्रावास, मुख्य परीक्षा उड़ाका दल समन्वयक के पद पर रहे है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद, अध्ययन बोर्ड के सदस्य भी रह चुके है। प्रो0 मिश्र ने शैक्षणिक गतिविधियों के अन्तर्गत हंगरी, इटली, चाइना एवं लक्जमबर्ग की विदेश यात्राएं भी की है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, कार्यपरिषद सदस्य ज्ञान प्रकाश टेकचंदानी ”सरल” के0 के0 मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 लाल साहब सिंह, प्रो0 एस0के0 रायजादा, प्रो0 एस0एस0 मिश्र, प्रो0 एन0के0 तिवारी, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 आर0एन0 राय प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 फारूख जमाल, प्रो0 मृदुला मिश्रा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 राजीव गौड़, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 अभिषेक कुमार, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 शैलेन्द्र वर्मा, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 विनय मिश्र, डॉ0 मुकेश वर्मा सहित अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों ने मनोनीत होने पर बधाई दी।
विज्ञान संकायाध्यक्ष बने प्रो. चयन कुमार मिश्र
65