कुलपति ने किसानों संग की धान की रोपाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– कुलपति ने कृषि तकनीकि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन प्रक्षेत्र पर धान रोपाई का किया शुभारंभ

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि तकनीकि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन प्रक्षेत्र पर धान रोपाई की शुरुआत की गई। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किसानों के साथ धान लगाकर इसका शुभारंभ किया। कृषि तकनीकि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन प्रक्षेत्र पर 14 तरह के विभिन्न प्रजातियों के धानों की रोपाई की गई। इनमें एनडीआर- 97, एनडीआर- 2064 एवं 2065, सरयू- 52 सहित अन्य प्रजातियां भी लगाई गईं।

कुलपति ने किसानों के साथ धान को लगाया। दूर-दराज से ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसान यहां लगी धान की फसलों को देखते और उसकी बारीकियों को समझते हैं। इन फसलों के जरिए कृषि विश्वविद्यालय बीज का उत्पादन कर उसे किसानों तक पहुंचाने के लिए तैयार करता है। इस मौके पर कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह, अपर निदेशक प्रसार डा. आर.आर सिंह, डा. वी.पी चौधरी, साजिद अली व अन्य किसान मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya