विहिप को विवादित परिसर में दीपोत्सव के लिए नहीं मिली अनुमति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मण्डलायुक्त मनोज मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के विवादित परिसर में दीपोत्सव के लिए विश्व हिंदू परिषद को अनुमति नहीं मिली है। विश्व हिंदू परिषद अब विवादित परिसर में दीपदान नहीं कर पायेगा। रामजन्मभूमि के रिसीवर व अयोध्या मंडल के कमिश्नर मनोज मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि परंपरागत कार्यक्रमों के अलावा किसी और कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलेगी। रिसीवर ने इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह विश्व हिंदू परिषद को दी है। विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रामजन्मभूमि के रिसीवर व कमिश्नर मनोज मिश्र से मिला। दीपावली के दिन 27 अक्टूबर को विवादित परिसर में दीपदान के लिए अनुमति मांगी गई थी। प्रतिनिधिमंडल में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश प्रवक्ता शरद शर्मा व भाजपा पार्षद और हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास सहित कई अन्य संत शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को ईंट से कूंच कर मार डाला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya