श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बैसिंग गोशाला में गूंजे वेदमंत्र

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम अयोध्या की बैसिंग गोशाला में वेदमंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच पूजन अर्चन करके गोभक्तों ने अपनी आस्था निवेदित की। जीव जंतुओं के कल्याणर्थ कार्य करने वाली संस्था समस्त महाजन के ट्रस्टी गिरीश भाई शाह के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वैदिक रीति से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने के साथ गोपूजन ने पूरे परिवेश में श्रद्धा व भक्ति का संचार कर दिया। मुख्य अतिथि नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायन झा ने कहा कि गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। गाय हमारे जीवन से जुड़ी हुई है।प्रवीण दूबे ने बताया कि व्यापक स्तर गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आम जनता की सहभागिता का समावेश भी आवश्यक है।

हिन्दू धर्म में गाय के भी 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां उपस्थित बड़ी संख्या में लोगो ने गोवंशों के संरक्षण व संवर्धन के लिए अपने योगदान के प्रति संकल्प लिया। इस अवसर वैभव पाण्डेय, अरुण तिवारी, परमानंद पाण्डेय, रामजीत सिंह, अनिल यादव, अमित तिवारी, अलावरपुर पूर्व ग्राम प्रधान योगेश मिश्रा, जयशंकर तिवारी, शुभम गुप्ता, नगर निगम के सुपरवाईजर राजेश यादव, अज्जू पाण्डेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  बस व ट्रक आपरेटर्स के साथ आरटीओ ने की बैठक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya