71वें गणतंत्र दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

26 जनवरी 2020 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान

अयोध्या। मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने 71वें गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2020 को गरिमा पूर्ण ढंग से मनाये जाने के आह्वान किया है। गणतन्त्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम प्रातः 8.30 बजे सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं अभिवादन किया जायेगा, इसके पूर्व व सुबह 7.00 बजे क्रॉस कन्ट्री रेस प्रेस क्लब सिविल लाइन अयोध्या में, प्रातः 7.30 बजे नगर निगम क्षेत्र स्थित स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों/राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा, प्रातः 7.30 बजे से 8.00 बजे तक निर्धारित रूट पर विद्यालयों के छात्र/छात्राआें द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी, प्रातः 8.40 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो का सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार मे किया जायेगा, प्रातः 9.00 बजे ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय (रंनीवा) आचार्य नगर में चरखा यज्ञ एवं सर्वधर्म प्रार्थना किया जायेगा, प्रातः 9.30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड किया जायेगा, प्रातः 10.00 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं अभिवादन तथा तत्पश्चात् खेलकूद का आयोजन पूर्वान्ह 11.00 बजे (क) जिला कारागार एवं बाल कारागार में बन्दियों को फल तथा मिष्ठान वितरण होगा (ख) वृद्ध आश्रम, आश्रय गृह, कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन में फल तथा मिष्ठान वितरण, पूर्वान्ह 11.00 बजे ही स्थानीय चौक घण्टाघर पर मानव श्रृंखला का निर्माण, पूर्वान्ह 12.00 बजे जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, कुष्ठ रोगी आश्रम, अयोध्या में कुष्ठ रोगी, समस्त सामुदायिक केन्द्रों में पीड़ितों/मरीजों के मध्य भी फल वितरण का कार्य, श्री राम चिकित्सालय, नये घाट व स्फटिक शिला कुष्ठ आश्रम में मरीजों/कुष्ठ प्रभावितों के मध्य फल वितरण किया जायेगा, पूर्वान्ह 12.00 बजे ही जिले की सभी नगर निगम एवं समस्त नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया जायेगा, अपरान्ह 2.00 बजे जी0आई0सी0 अयोध्या में निबन्ध प्रतियोगिता विषय ‘‘मेरे जीवन का लक्ष्य‘‘ पर (कक्षा 9 से 12 तक) के विद्यार्थियों द्वारा अधिकतम 500 शब्द समय 2 घण्टे तथा सांय 6.00 बजे चौक घण्टा घर पर साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सभी व्यक्तियों द्वारा मोमबत्तियों के माध्यम से प्रकाशमय किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya