ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के दौलतपुर मार्ग पर पंडित पुर के पास लालचंद उम्र 30 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी पंडितपुर अपने गांव से साइकिल से सुचित्तागंज बाजार की तरफ आ रहा था।पीछे से ट्रैक्टर में लगी ट्राली के चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पहुंचाया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछे जाने पर रौनाही थाने के उप-निरीक्षक सुनील यादव ने बताया की ट्रैक्टर-चालक को कब्जे में ले लिया गया है।घटना की छानबीन की जा रही है लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya