योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का नाम विश्व में होगा रोशन : अनूप चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मुख्यमंत्री कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व तत्कालीन सदस्य फ़िल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश सरकार अनूप चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। श्री चौधरी ने पत्र जारी कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ की तारीफ़ करते हुए कहा कि जो दसको में न हो पाया उसे चार वर्षों में कर दिखाया इस ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ह्रदय तल से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री परम् आदरणीय महंत श्री योगी आदित्य नाथ जी
भगवान भोलेनाथ जी व प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि वह आपको सदैव स्वस्थ रखें, लम्बी आयु प्रदान करें ताकि आप निरन्तर उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास व देश के यशस्वी ऊर्जावान माननीय प्रधानमंत्री परम् आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऐतिहासिक संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास व आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने के संकल्प में अपना योगदान करते रहें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी क्योंकि जिस प्रकार से केंद्र व राज्य की सरकार परस्पर मिलकर विकास का कार्य कर रही है वह काफी काबिले तारीफ है। विश्व भर की नजर भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश पर ही केंद्रित है, जिस पर मेरा प्रदेश खरा उतरते हुए विकास की नित नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। आशा ही नही विस्वास है कि आपके नेतृत्व मे जल्द ही पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश का नाम भारतवर्ष के साथ रोशन होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya