उत्तर प्रदेश एक नया कीर्तिमान बनाने की तरफ अग्रसर : डॉ. बिजेन्द्र सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य क्रीड़ा परिसर में कुलपति ने दिलाई ऑनलाइन योग से जुड़ने की शपथ, सभी से की एक साथ मिलकर आगे आने की अपील

कुमारगंज-अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य क्रीड़ा परिसर में ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण का विश्व कीर्तिमान बनाने को लेकर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसके बाद मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देशन में विश्व के पटल पर एक नया कीर्तिमान बनाने के लक्ष्य से सभी को अवगत कराया। कुलपति ने विवि के शिक्षकों वैज्ञानिकों, कर्म- चारियों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में दोहराया “मैं अपने और अपने परिवार के साथ नियमित रूप से अभ्यास करके योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने की प्रतिज्ञा करता हूं”।

कुलपति ने कहा कि अपना उत्तर प्रदेश विश्व के पटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने में अवश्य सफल होगा।उन्होंने विद्यार्थी,शिक्षक,पुरातन छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं अभिभावकों से बढ़-चढ़कर ऑन लाइन योग की शपथ लेने की अपील की। इस लक्ष्य को सफल बनाने में सभी को एक साथ मिलकर आगे आना होगा जिससे अपना उत्तर प्रदेश एक नया कीर्तिमान बनाने में सफल हो सके। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने मित्रों, परिजनों एवं आस-पास के लोगों को भी ऑनलाइन योग शपथ ग्रहण के लिए प्रेरित करें और इसका हिस्सा बनाएं।

कुलपति ने समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने- अपने क्षेत्र से लगभग दो हजार किसानों एवं उनके परिवार के लोगों को ऑनलाइन शपथ से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों को भी जोड़ा जाएगा और ऑनलाइन योग की शपथ दिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल

योग समन्वयक डा.देव नारायण पटेल ने बताया कि ऑन-लाइन योग शपथ को सफल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग की ऑनलाइन शपथ के लिए लिंक पर जाकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं जो राजभवन व विश्वविद्यालय के पोर्टल पर योगा प्लेज डाट इन पर उपलब्ध है। योग सप्ताह दिवस 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya